chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG COAL LEVY SCAM | कोल लेवी केस में 4 कांग्रेस नेताओं को नोटिस!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई अब और आगे बढ़ गई है। देवेंद्र सिंह यादव के बाद अब चंद्रदेव राय, विनोद तिवारी और आरपी सिंह को भी नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। चारों को 5 अक्टूबर को रायपुर की विशेष अदालत में सुबह 10:30 बजे पेश होने के लिए कहा गया है।

मामला 2020 से 2022 के बीच कथित अवैध कोल लेवी वसूली से जुड़ा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस मामले में करीब 540 करोड़ रुपये के अपराध से जुड़े धन की जांच हुई है। ईडी ने अपनी पिछली कार्रवाई में देवेंद्र यादव, चंद्रदेव राय, आरपी सिंह और विनोद तिवारी से जुड़ी संपत्तियों का भी उल्लेख किया था।

जांच एजेंसियों के दस्तावेजों में आरोप है कि अवैध वसूली के पैसे के लेन-देन और राजनीतिक इस्तेमाल से जुड़े लिंक की जांच की गई। ‘D नवाज’ जैसे कोडवर्ड और 2022 के उपचुनाव में कथित इस्तेमाल का भी जांच एजेंसी ने उल्लेख किया है। इन दावों पर अंतिम स्थिति न्यायिक प्रक्रिया में तय होगी।

अब 5 अक्टूबर की विशेष अदालत में होने वाली पेशी पर सबकी नजर है। EOW/ACB ने मामले में जांच पूरी होने के बाद अभियोग पत्र पेश करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button