chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BREAKING | 18 IPS अफसरों का तबादला, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने 18 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इस फेरबदल में 2021-22 बैच के कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अमन कुमार झा को SIA का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि अजय कुमार को SIB में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।




