chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CYBER CRIME | मंत्री के नाम पर ₹32 हजार की मांग, मचा हड़कंप!

 

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम पर WhatsApp के जरिए 32 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि मंत्री का WhatsApp अकाउंट हैक कर लिया गया है। मामले की शिकायत साइबर सेल में की गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

UPI ब्लॉक होने का दिया हवाला

जानकारी के मुताबिक, WhatsApp पर लोगों को मैसेज भेजकर UPI ब्लॉक होने की बात कही जा रही है। इसके बाद अर्जेंट पेमेंट के नाम पर 32 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। मंत्री के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर भेजे जा रहे इन संदेशों से हड़कंप मच गया है।

OSD का अकाउंट भी हैक होने की सूचना

मंत्री के साथ उनके OSD ओम प्रकाश राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट भी हैक होने की सूचना सामने आई है। कथित संदेश और वीडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता बढ़ गई है। हालांकि, संदेश किसने भेजे और इसके पीछे कौन है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

मंत्री ने की लोगों से अपील

लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि उन्हें WhatsApp अकाउंट हैक होने की जानकारी मिली है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से भेजे जा रहे किसी भी QR कोड पर पैसे ट्रांसफर न करें। साइबर सेल को सूचना दे दी गई है।

पुलिस संदेशों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। लोगों को सलाह है कि किसी के नाम पर पैसे मांगने वाला मैसेज मिलने पर दूसरे माध्यम से पुष्टि जरूर करें और बिना जांचे रकम न भेजें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button