chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CUSTOM MILLING SCAM | रामगोपाल अग्रवाल जेल भेजे गए

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित कस्टम मिलिंग घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

140 करोड़ रुपये के मामले में जांच

यह मामला करीब 140 करोड़ रुपये के कथित कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़ा है। ईडी रामगोपाल अग्रवाल से इस मामले में पूछताछ कर रही है। पांच दिन की कस्टडी रिमांड के दौरान जांच एजेंसी ने कथित अनियमितताओं और पैसों के लेनदेन से जुड़े सवाल किए। अब अदालत के आदेश के बाद वह न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

क्या है पूरा मामला?

जांच एजेंसी के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में कस्टम मिलिंग के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 40 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल की गई थी। आरोप है कि इस व्यवस्था के तहत मिल मालिकों से दो किस्तों में 20-20 रुपये प्रति क्विंटल वसूले गए और रकम का इस्तेमाल पार्टी फंड के लिए किया गया। इन आरोपों की जांच जारी है और इन पर अंतिम फैसला अदालत में होगा।

ईडी वर्ष 2024 में इस मामले में आरोप-पत्र दाखिल कर चुकी है। एजेंसी ने पहले रायपुर जेल में भी रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ की थी। अब न्यायिक हिरासत के दौरान मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button