chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

DEVENDRA YADAV QUESTIONS | देवेंद्र यादव ने सरकार से पूछे 2 सवाल!

 

भिलाई. भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कर्मचारियों और युवाओं से जुड़े दो मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के रिटेंशन आवासों में अलग-अलग किराया दरों और CGPSC में चेयरपर्सन की नियुक्ति नहीं होने पर सवाल उठाए हैं।

BSP आवासों के किराए को लेकर देवेंद्र यादव ने केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर 2026 के अंतरिम आदेश में रिटेंशन आवासों का किराया 6 रुपए प्रति वर्गफीट तय किया गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों से 24 रुपए प्रति वर्गफीट किराया लिया जा रहा है। सितंबर 2025 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों के आवेदन भी लंबित हैं।

विधायक ने एक समान किराया नीति लागू करने, लंबित आवेदनों का निराकरण और रिटायर्ड कर्मचारियों की 40 लाख रुपए से अधिक की अंतिम भुगतान राशि जारी करने की मांग की है।

दूसरी ओर, CGPSC में करीब ढाई महीने से चेयरपर्सन का पद खाली होने पर उन्होंने युवाओं की परेशानी उठाई। यादव ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन, इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया में देरी हो रही है।

उन्होंने 2 लाख सरकारी नौकरियों के वादे, CGPSC और SCS के लंबित इंटरव्यू तथा पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने पर सरकार से जवाब मांगा। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button