chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG RAID BREAKING | तीन शहरों में एक साथ ED की दबिश ..

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल मच गई। रायपुर, भिलाई और धमतरी में जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें एक साथ कई ठिकानों पर पहुंचीं। सुबह तड़के शुरू हुई कार्रवाई में दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीमें सुबह से ही अलग-अलग ठिकानों पर जांच में जुटी हैं। अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद हैं। संबंधित परिसरों में पहुंचकर लोगों से पूछताछ की जा रही है और जरूरी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

जांच के दौरान बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारियों की पड़ताल किए जाने की बात सामने आई है। तीन शहरों में एक साथ कार्रवाई होने के बाद इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और किन लोगों के ठिकानों पर जांच की जा रही है। जांच एजेंसी की ओर से भी कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल रायपुर, भिलाई और धमतरी में अलग-अलग ठिकानों पर जांच जारी है। कार्रवाई के पीछे की वजह और जांच का दायरा ED की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button