chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

MAHADEV SATTA APP | महादेव सट्टा ऐप की जांच में दिल्ली तक पहुंची ED, अब किसकी बारी?

 

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का दायरा अब दिल्ली तक पहुंच गया है। एजेंसी ने दिल्ली में एक कैटरर-बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच में इस कारोबारी का कनेक्शन सौरभ चंद्राकर की चर्चित शाही शादी से जुड़ने की बात सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर की शादी में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। शादी में देश-विदेश से मेहमान पहुंचे थे और आयोजन बेहद भव्य तरीके से किया गया था। ED को शक है कि इस आयोजन में सट्टे से कमाई गई रकम खर्च की गई। इसी एंगल से शादी की व्यवस्थाएं संभालने वाले कारोबारी की भूमिका खंगाली जा रही है। जांच के दायरे में पिता-बेटे की 9 कंपनियां भी आई हैं।

इसी मामले में वकील हिमांशु शेखर का नाम भी जांच में सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह एक म्यूजिक कंपनी के सह-संस्थापक हैं। आरोप है कि उन्होंने एक मामले को निपटाने के लिए सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लिए थे। ED इस रकम के लेन-देन और उसके इस्तेमाल की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, हिमांशु शेखर वर्ष 2023 में सौरभ चंद्राकर के संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और लेन-देन की जानकारी एजेंसी को मिली है।

ED को शक है कि रायपुर और बिलासपुर में सट्टे से कमाई गई रकम अलग-अलग कारोबार में निवेश की गई। अब जांच एजेंसी इन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button