chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | सुकमा कैंप में आधी रात को चली गोली, SI की मौत

 

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ कैंप के भीतर गोली चलने से एक उपनिरीक्षक की मौत हो गई। घटना मेट्टागुड़म कैंप की है, जहां तैनात एसआई देवानंद यादव ने कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद कैंप में शोक का माहौल है।

गोली की आवाज से मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे कैंप में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो देवानंद यादव गंभीर रूप से घायल मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान देवानंद यादव, पिता रामानंद यादव के रूप में हुई है। वे मेट्टागुड़म स्थित सीआरपीएफ कैंप में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

आखिर क्यों उठाया कदम?

घटना के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया के बाद उसे परिजनों को सौंपने की तैयारी है। जवान की मौत की खबर से उनके परिवार और परिचितों में शोक है।

फिलहाल अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button