chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में मिली जगह, बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को अहम जिम्मेदारी मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेश पर जारी नियुक्तियों में कांकेर जिले के रहने वाले भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

7 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भूपेंद्र नाग के अलावा जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नागालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महामंत्री और मंत्री पदों पर भी नियुक्तियां

राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बडजेना, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्त वामशी कृष्णा को दी गई है। वहीं, राष्ट्रीय मंत्री के पद पर सात नेताओं को नियुक्त किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश के आशीष बन भी शामिल हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, नीति एवं शोध, मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं। बिहार के हिमांशु यादव को मीडिया प्रभारी और दिल्ली की अपूर्वा सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठनात्मक जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाना है। जारी आदेश के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button