CG POLICE TRANSFER | पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अफसरों की नई पोस्टिंग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने 10 निरीक्षकों समेत कुल 11 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि थानों के प्रभार में बदलाव कानून व्यवस्था मजबूत करने और कुछ थाना प्रभारियों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद किया गया है।
किसे कहां मिली जिम्मेदारी?
जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक अजय साहू को जिला विशेष शाखा से थाना बिल्हा भेजा गया है। विवेक पाण्डेय को कोतवाली कार्यालय से तोरवा और शनीप रात्रे को रक्षित केंद्र से तारबाहर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह किशोर केंवट को सिविल लाइन से सिरगिट्टी, तोपसिंह नवरंग को बिल्हा से सिटी कोतवाली और रविशंकर तिवारी को तारबाहर से सिविल लाइन भेजा गया है।
निरीक्षक वाईपी सिंह को सिरगिट्टी से जिला विशेष शाखा और रजनीश सिंह को तोरवा से रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। वहीं, अनिल अग्रवाल को समंस वारंट शाखा और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से थाना चकरभाठा भेजा गया है। भावेश शेण्डे को चकरभाठा से समंस वारंट शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सहायक उप निरीक्षक शोभनाथ यादव की पदस्थापना जिला विशेष शाखा में की गई है।
तत्काल संभालना होगा नया प्रभार
पुलिस विभाग के आदेश में सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना के लिए तत्काल रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। अब इस फेरबदल के बाद जिले के थानों में कामकाज और कानून व्यवस्था पर इसका क्या असर पड़ता है, इस पर नजर रहेगी।



