chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | दिल्ली रैली के लिए कांग्रेस ने मांगी स्पेशल ट्रेन!

 

रायपुर। दिल्ली में 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए रेलवे से 15 बोगियों वाली विशेष यात्री ट्रेन उपलब्ध कराने की मांग की है।

30 अक्टूबर को रायपुर से रवाना करने का प्रस्ताव

प्रदेश कांग्रेस के संगठन एवं प्रशासन प्रभारी मलकीत सिंह गैदू ने इस संबंध में बिलासपुर स्थित IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। इसमें विशेष ट्रेन को 30 अक्टूबर की शाम 7 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना करने का प्रस्ताव दिया गया है। ट्रेन के 31 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचने की योजना है।

रैली के बाद 1 नवंबर को वापसी

प्रस्ताव के मुताबिक, 1 नवंबर को रात 8 बजे नई दिल्ली से रायपुर के लिए वापसी यात्रा शुरू होगी। ट्रेन के 2 नवंबर को रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम रखा गया है।

कांग्रेस की योजना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ताओं को एक साथ दिल्ली पहुंचाने की है। पार्टी ने पत्र में कहा है कि रेलवे बोर्ड के निर्धारित नियम और शर्तें उसे स्वीकार होंगी।

रेलवे की मंजूरी का इंतजार

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है। हालांकि, 15 बोगियों वाली विशेष ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button