chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में बढ़ोतरी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 5.35 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा मिलेगा।

58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हुआ DA-DR

राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की नई दर 1 नवंबर से लागू होगी। इसके बाद कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत DA-DR मिलेगा। यानी उनकी मासिक राशि में बढ़ोतरी होगी।

इस फैसले से करीब 3.85 लाख शासकीय कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। बढ़ती महंगाई के बीच अतिरिक्त राशि मिलने से इन परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

सीएम साय ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के साथ उनके परिवारों की त्योहार की खुशियां भी बढ़ाएगा।

दीपावली से पहले हुई इस घोषणा को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा माना जा रहा है। अब नवंबर से बढ़ी हुई दर का लाभ मिलना शुरू होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button