chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

SANJU TRIPATHI MURDER CASE | चर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड में जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शुक्रवार को अदालत ने मामले के सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया। इस फैसले के बाद करीब चार साल पुराने इस हत्याकांड की सुनवाई चर्चा में आ गई है।

संजू त्रिपाठी की 14 दिसंबर 2022 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात सकरी बाइपास के पास हुई थी। संजू त्रिपाठी हिस्ट्रीशीटर होने के साथ कांग्रेस नेता भी थे। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश से शूटर बुलाए जाने की बात सामने आई थी।

प्रॉपर्टी विवाद बना था वजह

जानकारी के मुताबिक, संजू त्रिपाठी और उनके भाई कपिल त्रिपाठी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों का नाम आपराधिक गतिविधियों में भी जुड़ता रहा था। बताया जाता है कि वे शहर की विवादित जमीनों के सौदों से लाखों रुपये कमाते थे।

हत्या के बाद पुलिस ने संजू के भाई कपिल त्रिपाठी को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया था। मामले में यूपी के शूटरों समेत कुल 22 लोग आरोपी बनाए गए थे।

अब जिला कोर्ट ने सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button