FILM KALI KHETI | बस्तर की बेटी का बॉलीवुड डेब्यू, ‘काली खेती’ से बनाई पहचान!

जगदलपुर। बस्तर की प्रतिभा अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रही है। जगदलपुर की बेटी सना खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखते हुए बॉलीवुड फिल्म ‘काली खेती’ बनाई है। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन से बस्तर के दर्शकों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर पर फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की बात सामने आई है।
जगदलपुर से बॉलीवुड तक का सफर
सना खान जगदलपुर के हाट कचौरा निवासी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोफेशनल काजिम रजा खान की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म ‘काली खेती’ के जरिए बतौर निर्माता अपनी शुरुआत की है। फिल्म का लेखन और निर्देशन हारिज इम्तियाज खान ने किया है।
बस्तर जैसे क्षेत्र से निकलकर किसी बेटी का बॉलीवुड फिल्म निर्माण में कदम रखना स्थानीय लोगों के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
स्थानीय दर्शकों से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म के पहले दिन के प्रदर्शन के बाद बस्तर के दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की जानकारी है। कहानी, प्रस्तुति और निर्माण के प्रयासों को लेकर दर्शक अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
सना खान की यह पहल बस्तर की उन प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणा बन सकती है, जो बड़े शहरों से दूर रहकर फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
अब देखना होगा कि शुरुआती उत्साह के बाद ‘काली खेती’ को आगे कितना दर्शकों का प्यार मिलता है।



