chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | सहकारी बैंक अध्यक्ष की नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश!

 

बिलासपुर। सरगुजा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद में बिलासपुर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी है। जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच ने 15 दिसंबर 2025 को जारी विवादित आदेश के प्रभाव और संचालन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

मामला बैंक अध्यक्ष रामकिशुन सिंह की नियुक्ति से जुड़ा है। दुर्गा चरण सिंह ने नियुक्ति को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता भास्कर प्यासी ने अदालत में पक्ष रखा।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि रामकिशुन सिंह ने बैंक का कर्ज नहीं चुकाया है। इसी आधार पर उनकी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की पात्रता और वैधानिकता पर सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ता ने नियुक्ति को नियमों के विपरीत बताते हुए न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है।

सुनवाई के दौरान एक प्रतिवादी पक्ष ने जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। राज्य शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता अखिलेश कुमार उपस्थित हुए।

हाईकोर्ट ने फिलहाल विवादित आदेश पर रोक लगाते हुए मामले को चार सप्ताह बाद सुनवाई के लिए रखने का निर्देश दिया है। अब प्रतिवादियों के जवाब और दोनों पक्षों की दलीलों के बाद नियुक्ति की वैधता पर आगे विचार होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button