chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 6 नंबर पाने वाला भी बना टीचर!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में संविदा भर्ती को लेकर बड़ी चूक सामने आई है। 100 अंकों की परीक्षा में महज 6 नंबर पाने वाले अभ्यर्थी का भी शिक्षक पद पर चयन हो गया। मामले के सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जांच के आदेश दिए हैं।

मंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षा में कटऑफ तय होना चाहिए था। आगे ऐसी भर्तियों में कटऑफ व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 200 से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें कई को 100 अंकों के पेपर में 33 फीसदी अंक भी नहीं मिले। इससे चयन प्रक्रिया और भर्ती के मानकों पर सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल, दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में लेक्चरर, शिक्षक और सहायक शिक्षक के संविदा पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा कंप्यूटरीकृत सिस्टम से हुई, लेकिन कटऑफ सूची जारी नहीं की गई। इसी वजह से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के चयन की स्थिति सामने आई।

भर्ती में 191 पदों के लिए चयन किया गया। सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए TET पास होना अनिवार्य था। DPI ने 26 विषयों के पदों के लिए 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक परीक्षा आयोजित की थी। कुल 1812 पदों के लिए 34,604 आवेदन आए थे।

अब जांच के बाद भर्ती प्रक्रिया में हुई चूक और जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button