chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

TULESHWAR MARAKAM ATTACK | विधायक बाल-बाल बचे, हमलावर कौन, वजह क्या?

 

कोरबा। पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम के वाहन पर देर रात पथराव की घटना सामने आई है। हमले में गाड़ी का साइड कांच टूट गया, लेकिन विधायक समेत वाहन में मौजूद किसी को चोट नहीं आई।

घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघरी मुख्य मार्ग पर हुई। विधायक गौरा-गौरी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। वाहन में उनके पीएसओ सुशील कौशिक और चालक भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि पत्थर उसी तरफ मारा गया, जिस ओर विधायक बैठे थे। अचानक हुए हमले के बावजूद चालक ने वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा और बड़ा हादसा टल गया। वाहन से करीब 500 मीटर आगे पुलिस की गश्ती गाड़ी भी चल रही थी।

घटना की जानकारी विधायक के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम ने दी। पथराव के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर को विधायक के गुजरने की जानकारी पहले से हो सकती थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रतनपुर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने हमलावर की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विधायक की सुरक्षा बढ़ाकर वाई-प्लस सुरक्षा देने की मांग भी उठाई गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button