chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

ANAND KUKREJA THREAT CASE | 25 करोड़ की धमकी! शोएब ढेबर हिरासत में

 

रायपुर। रायपुर में 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में शराब कारोबारी अनबर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को देर रात हिरासत में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, जांजगीर-चांपा के एक युवक को भी पकड़ा गया है, जिस पर कुकरेजा को फोन कर 25 करोड़ रुपये मांगने का आरोप है। पूछताछ में युवक ने शोएब ढेबर का नाम बताया। आरोप है कि इंटरनेट कॉल के लिए शोएब ने हॉटस्पॉट उपलब्ध कराया था।

तेलीबांधा थाना पुलिस ने बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। होटल के तीन कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी की पूरी साजिश में किस-किस की भूमिका थी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कैसे किया गया।

इससे पहले रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर से भी लॉरेंस बिश्नोई और अमन साव गैंग के नाम पर 50 करोड़ रुपये मांगने का मामला सामने आया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button