chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BASTAR DUSSEHRA | राष्ट्रपति के दौरे पर जगदलपुर में रास्ते बंद!

 

जगदलपुर, 21 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 23 अक्टूबर को जगदलपुर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। राष्ट्रपति मुरिया दरबार में शामिल होंगी और लालबाग मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के चलते शहर के कई प्रमुख रास्तों पर अलग-अलग समय में प्रतिबंध रहेगा।

सुबह 7 से शाम 5 बजे तक व्यवस्था लागू

इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। लालबाग मार्ग पर सामान्य आवागमन बंद रहेगा। रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए बोधघाट थाना के पीछे हाटकचोरा रोड वैकल्पिक मार्ग रहेगा।

इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुम्हारपारा चौक, शहीद पार्क, स्टेट बैंक चौक, दंतेश्वरी मंदिर, गोलबाजार और मिताली चौक सहित कई मार्गों पर आवाजाही बंद रहेगी।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सिरहासार भवन से बलीराम कश्यप चौक और लालबाग हाउसिंग बोर्ड तिराहे की ओर जाने वाले मार्गों पर भी प्रतिबंध रहेगा। दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक आईजी बंगला तिराहा से कोतवाली मार्ग और शहीद पार्क से कुम्हारपारा चौक तक रास्ते बंद रहेंगे।

आमसभा में जाने वालों के लिए पार्किंग तय

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को आमागुड़ा चौक पर उतारा जाएगा। वाहनों की पार्किंग रिलायंस पेट्रोल पंप और गणपति रिसॉर्ट के पास निर्धारित स्थानों पर होगी। वहां से लोगों को पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे बदले हुए मार्गों का पालन करें और घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button