chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
BHUPESH BAGHEL | अमित शाह ने चैतन्य को नेता बनाया – भूपेश बघेल

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाटन में अपने जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ हुई ED कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने तो चैतन्य को नेता नहीं बनाया, लेकिन अमित शाह ने इसे नेता बना दिया है।”
भूपेश बघेल ने यह बात अपने पुराने राजनीतिक अंदाज में कही। उन्होंने पाटन की मिट्टी, यहां की माताओं और आजादी की लड़ाई का जिक्र करते हुए चैतन्य बघेल का भी उल्लेख किया।
चैतन्य बघेल सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं, लेकिन जुलाई 2025 में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद वे राजनीतिक चर्चा में आ गए। अब भूपेश बघेल ने इसी घटनाक्रम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जोड़ते हुए राजनीतिक तंज कसा है।



