chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव …

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्यों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। अब प्राचार्य सिर्फ दफ्तर और प्रशासनिक काम नहीं संभालेंगे, बल्कि जरूरत के मुताबिक रोज कम से कम दो पीरियड कक्षा में पढ़ाना भी होगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने 9 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके पीछे विभाग का मकसद प्राचार्यों को सीधे पढ़ाई और स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था से जोड़ना है।

आदेश में स्कूल के कमरों के इस्तेमाल को लेकर भी सख्ती की गई है। प्राचार्य, लिपिक और स्टाफ के लिए जो कमरे निर्धारित हैं, उन्हें उसी काम के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। किसी भी शिक्षण कक्ष को कार्यालय बनाने की अनुमति नहीं होगी।

वहीं, स्कूलों के बड़े कमरों का इस्तेमाल सिर्फ विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए किया जाएगा। इन्हें कार्यालयीन काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश भेजकर इसका तत्काल और कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button