chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BRIJMOHAN-CM SAI | पेंशन पर बड़ा झटका? मामला पहुंचा CM साय तक …

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अनुदान प्राप्त अशासकीय कॉलेजों के रिटायर्ड प्राध्यापकों और कर्मचारियों की पेंशन का मामला अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंच गया है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 1 सितंबर 2026 के उच्च शिक्षा विभाग के आदेश को निरस्त करने की मांग की है।

बताया गया है कि करीब 40 साल से इन कर्मचारियों को पेंशन और दूसरे सेवानिवृत्ति लाभ मिल रहे थे। लेकिन नए आदेश के बाद इस व्यवस्था पर रोक लग गई है। इससे 400 से ज्यादा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रभावित होने की बात कही गई है।

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि प्रभावित पेंशनरों में 70, 80 और 90 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी शामिल हैं, जिनके रोजमर्रा के खर्च और इलाज काफी हद तक पेंशन पर निर्भर हैं। उन्होंने पुरानी व्यवस्था बहाल करने और पेंशन-ग्रेच्युटी का लाभ पहले की तरह जारी रखने की मांग की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button