chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BIG BREAKING | छत्तीसगढ़ के चर्चित IPS सुंदरराज पी NIA में IG नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सल मोर्चे पर लंबे समय तक बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके वरिष्ठ IPS अधिकारी सुंदरराज पी को अब राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी मिल गई है।

केंद्र सरकार ने 2003 बैच के IPS अधिकारी Sundarraj P को National Investigation Agency (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है।

बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान की बात हो और सुंदरराज पी का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है। वे लंबे समय तक बस्तर रेंज के IG रहे और उनके कार्यकाल में सुरक्षा बलों ने कई बड़े ऑपरेशन चलाए।

सुंदरराज पी को नक्सलियों के खिलाफ सख्त रणनीति, मजबूत खुफिया नेटवर्क और जमीनी स्तर पर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और अबूझमाड़ जैसे दुर्गम इलाकों में भी सुरक्षा बलों की पहुंच बढ़ी।

अब उनकी नियुक्ति NIA में होने को राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button