chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG HEALTH DEPARTMENT | डॉक्टर हटे, अब अफसर के हाथ में बड़ी कमान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में मरीजों से सीधे जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर एक नया बदलाव चर्चा में है। स्टेट नोडल एजेंसी (SNA) की कमान अब डॉक्टर के बजाय प्रशासनिक अधिकारी को सौंप दी गई है। मंगलवार को देवेंद्र कुमार प्रधान को SNA का नया एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है।

डॉक्टर से लेकर अफसर को जिम्मेदारी

अब तक SNA की जिम्मेदारी डॉ. धर्मेंद्र गहवई संभाल रहे थे। नई पोस्टिंग के बाद SNA से जुड़े कामकाज की कमान देवेंद्र कुमार प्रधान के पास होगी।

SNA का काम मरीजों के इलाज और क्लेम से जुड़ा है। मरीज इलाज के लिए विशेष सहायता के आवेदन करते हैं और उससे जुड़े क्लेम की प्रक्रिया में भी एजेंसी की भूमिका रहती है। ऐसे में डॉक्टर की जगह प्रशासनिक अधिकारी को जिम्मेदारी दिए जाने पर विभाग के भीतर चर्चा शुरू हो गई है।

यह बदलाव इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले NHM में एडिशनल डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी नॉन-मेडिको अधिकारी को दी गई थी।

करीब 10 साल पुराना मामला फिर चर्चा में

विभाग में इस फैसले को लेकर करीब एक दशक पुराना घटनाक्रम भी याद किया जा रहा है। उस समय नॉन-मेडिको विजयेंद्र कटरे को SNA की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके कार्यकाल के दौरान विवाद सामने आने के बाद उन्हें पद से हटाया गया था और बाद में संविदा सेवाएं आगे नहीं बढ़ाई गईं।

अब करीब दस साल बाद SNA की कमान फिर डॉक्टर से लेकर प्रशासनिक अधिकारी को दी गई है।

18 अस्पतालों की जांच के बाद बदलाव

कुछ दिन पहले SNA की टीम ने राज्य के 18 निजी अस्पतालों में छापेमारी और जांच की थी। जांच में क्या गड़बड़ियां मिलीं, इसकी पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। ऐसे में इस बदलाव के समय को लेकर भी विभाग में सवाल उठ रहे हैं। हालांकि नई नियुक्ति के पीछे सरकार या विभाग की ओर से कोई विस्तृत कारण सामने नहीं आया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button