chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRANSFER BREAKING | DEO ट्रांसफर की लिस्ट जारी, 13 अफसर बदले

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने देर शाम 13 शिक्षा अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया।

एनपीजी.न्यूज ने तीन दिन पहले ही डीईओ ट्रांसफर को लेकर खबर प्रकाशित की थी। अब स्कूल शिक्षा विभाग ने तबादला आदेश जारी कर खबर पर मुहर लगा दी है।

जारी सूची में कई अधिकारियों को प्रभारी डीईओ बनाया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को संभागीय संयुक्त संचालक, सहायक संचालक और अन्य अहम पदों पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

बड़े बदलाव –

* जगजीत धीर को दुर्ग का डीईओ बनाया गया।
* संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर का प्रभारी डीईओ बनाया गया।
* शिव कुमार गेंदले को बलौदाबाजार-भाटापारा का प्रभारी डीईओ बनाया गया।
* डाॅ. मोहन लाल पटेल को मुंगेली का प्रभारी डीईओ बनाया गया।
* उपेंद्र कुमार देवांगन को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का प्रभारी डीईओ बनाया गया।
* एके सिन्हा को जांजगीर-चांपा का प्रभारी डीईओ बनाया गया।
* पुरुषोत्तम लाल साहू को मोहला-मानपुर का प्रभारी डीईओ बनाया गया।

वहीं राजेश सिंह और अश्वनी भारद्वाज को बिलासपुर और सरगुजा संभाग में संभागीय संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।

पूरी सूची में 13 अधिकारियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना शामिल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button