chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRANSFER BREAKING | जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल ..

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी सूची में 15 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है।

तबादला सूची के मुताबिक, आर.के. बंजारे को बिलासपुर जल संसाधन मंडल से मुख्य अभियंता, हसदेव कछार कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। टी.आर. मेश्राम को मनेन्द्रगढ़-भरतपुर जल संसाधन संभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं एन.सी. सिंह को मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना, बिलासपुर भेजा गया है।

एल.डी. रैकवार को जशपुर, शिव कुमार गिलहरे को कसडोल, बी.एल. खण्डेल को धमतरी और राजेन्द्र कुमार सोनी को कवर्धा जल संसाधन संभाग में कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। गोपी कृष्ण शर्मा को दुर्ग और राकेश शर्मा को नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा के.एल. नेताम को रायपुर, भरत कुमार को जगदलपुर, संदीप धवन को गरियाबंद और हीरा लाल साहू को बेमेतरा में प्रभारी कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृजमोहन चौहान को बिलासपुर के कोटा जल संसाधन संभाग में प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है।

अमितेश दुबे को लाइट मशीनरी नलकूप एवं गेट संभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button