CGPSC CASE | 12 लोगों को ED का बुलावा!

रायपुर। CGPSC के कथित पर्चा लीक और चयन अनियमितता मामले में ED की जांच तेज हो गई है। अब जांच एजेंसी ने करीब 12 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
बताया जा रहा है कि इन लोगों में वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिनसे विकास चंद्राकर और उत्कर्ष चंद्राकर के जरिए अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया तक कथित तौर पर रकम पहुंचाने की बात सामने आई है।
ED यह पता लगाने में जुटी है कि पर्चा उपलब्ध कराने और चयन में मदद के नाम पर कथित तौर पर वसूली गई करीब 3.2 करोड़ रुपये की रकम कहां-कहां पहुंची। एजेंसी संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने के साथ दस्तावेज भी जुटा रही है।
इस मामले में ED ने हाल ही में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह ED की रिमांड पर हैं और उनसे कथित आर्थिक लेन-देन को लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल और चैट की भी पड़ताल कर रही है। कथित तौर पर कुछ चैट में पैसों के लेन-देन, पर्चा उपलब्ध कराने और इंटरव्यू में मदद से जुड़ी बातचीत मिलने का दावा किया गया है।
अब ED की पूछताछ में इन 12 लोगों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर कथित लेन-देन और CGPSC चयन से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, मामले में लगे आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।



