chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH BREAKING | 111 इंजीनियरों को नौकरी, पोस्टिंग भी जारी!

 

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति और पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें 101 सिविल और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं।

लंबे समय से अटकी नियुक्ति प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में मामला खत्म होने के बाद तेजी से आगे बढ़ी। 20 अगस्त को प्रकरण के निराकरण के बाद विभाग ने 22 अगस्त को प्रथम चरण की चयन सूची के आधार पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए।

यहां क्लिक करें –

Chhattisgarh PHE Recruitment 2026 Chhattisgarh PHE Recruitment 2026-

चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर संबंधित पदस्थापना कार्यालय में पहुंचना होगा। तय समय में उपस्थित नहीं होने पर नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री और PHE मंत्री अरुण साव ने कहा कि युवा इंजीनियरों की नियुक्ति से विभागीय काम, खासकर जल जीवन मिशन, को गति मिलेगी। नियुक्ति के समय चयनितों को शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास और मेडिकल समेत जरूरी मूल दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button