chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | दीपक बैज ने जारी की नई कार्यकारिणी

 

बिलासपुर। बिलासपुर कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शहर और ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की नई सूची जारी कर नई टीम को जिम्मेदारी सौंप दी है।

नई नियुक्तियों के तहत सिद्धांशु मिश्रा को बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महेंद्र गंगोत्री को बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है।

नई टीम के ऐलान के साथ ही संगठन के भीतर नई रणनीति और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस आने वाले चुनावी और जनआंदोलन कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।

दोनों नेताओं के सामने अब संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button