chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | महिला डॉक्टर गिरफ्तार, जानिए क्यों ?

 

बिलासपुर। नाबालिग बच्ची के गर्भपात और साक्ष्य मिटाने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्ची के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसका गर्भपात कराया और बाद में भ्रूण को अरपा नदी में नष्ट कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना नहीं देने का आरोप भी है।

मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, बुधवारी निवासी गणेश सोनी (30) पर दिसंबर 2023 से शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। इसी दौरान बच्ची गर्भवती हो गई। आरोप है कि गणेश ने एक महिला डॉक्टर की मदद से अस्पताल में उसका गर्भपात कराया था।

जांच के दौरान पुलिस ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह (43), निवासी उसलापुर की भूमिका की पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ और जांच में गर्भपात कराने से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। डॉक्टर को बच्ची के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया। भ्रूण को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अरपा नदी में नष्ट करने का भी आरोप है।

इस मामले में गणेश सोनी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। वहीं, पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 13 नवंबर 2026 को महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button