chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | जेल से बाहर काम करेंगी महिला बंदी! शाम को लौटेंगी जेल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला बंदिनियों के पुनर्वास को लेकर नई पहल शुरू हुई है। रायपुर केंद्रीय जेल में पहली बार महिला ओपन जेल की व्यवस्था शुरू की गई है।

इस व्यवस्था के तहत चयनित महिला बंदिनियां दिन में जेल से बाहर जाकर निर्धारित जगहों पर काम कर सकेंगी और शाम को तय समय से पहले वापस जेल लौटेंगी।

फिलहाल ओपन जेल में 25 महिला बंदिनियों के रहने की व्यवस्था की गई है। जेल परिसर में उनके लिए सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों का बिक्री केंद्र भी तैयार किया गया है।

यानी महिला बंदिनियों को सिर्फ जेल की चारदीवारी तक सीमित रखने के बजाय कौशल और रोजगार से जोड़ने पर जोर है। उन्हें काम का अनुभव, जिम्मेदारी और आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा।

हालांकि बाहर काम करने की अनुमति के साथ सुरक्षा और अनुशासन के नियम भी लागू रहेंगे। सुबह काम के लिए निकलने के बाद सभी बंदिनियों की लॉकअप प्रक्रिया शुरू होने से पहले जेल वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य सजा पूरी होने के बाद महिलाओं के पुनर्वास और रोजगार की राह को आसान बनाना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button