chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | करंट से मां-बेटों की मौत पर हाईकोर्ट का स्वत: संज्ञान


बिलासपुर.
बिलासपुर के कोटा इलाके में करंट से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। इस दर्दनाक हादसे पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के एमडी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

3 जुलाई को ग्राम भाड़म में दसन बाई अपने दो बेटों के साथ खेत की घेराबंदी करने गई थीं। इसी दौरान तीनों करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। देर शाम पति खेत पहुंचे तो पत्नी और दोनों बेटों के शव पड़े मिले।

हाईकोर्ट ने पूछा है कि करंट से होने वाले ऐसे हादसों को रोकने के लिए बिजली विभाग क्या इंतजाम कर रहा है। मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर करंट लगने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन बिजली कैसे प्रवाहित हुई और हादसे की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच के बाद होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button