chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | KK श्रीवास्तव ED रिमांड पर

रायपुर डेस्क। भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ KK श्रीवास्तव अब ED की रिमांड पर हैं। 15 करोड़ रुपये की कथित कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 7 अगस्त तक ED की कस्टडी में भेज दिया है।
ED का दावा है कि कथित कमीशन की रकम हवाला के जरिए विदेश भेजी गई और शैल कंपनियों के माध्यम से उसे वैध दिखाकर भारत में जमीन, कंपनियों और अन्य कारोबार में निवेश किया गया। एजेंसी अब करीब 300 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, हवाला नेटवर्क और शैल कंपनियों की कड़ियां खंगाल रही है। मामले में EOW और पुलिस भी अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही हैं।



