chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | ‘जो करना है कर लो’ विवाद पर लोकसभा ने मांगी रिपोर्ट

 

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के बीच कथित फोन विवाद अब लोकसभा पहुंच गया है। सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन की शिकायत की है। आरोप है कि फोन पर स्वास्थ्य सचिव ने उनसे कथित तौर पर कहा, “जो करना है कर लो।”

लोकसभा सचिवालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्मिक मंत्रालय से हिंदी और अंग्रेजी में फैक्टुअल रिपोर्ट मांगी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस मुद्दे पर बृजमोहन के समर्थन में सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button