chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | APL प्लांट में बड़ा हादसा!

रायपुर. राजधानी के APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक क्रेन गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया, जबकि अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) और सुरक्षा विभाग ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाया। घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद प्रभावित क्षेत्र को सील कर दिया गया है और क्रेन गिरने के कारणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणालियों की भी समीक्षा की जा रही है।



