CHHATTISGARH | NTPC पर लाखों का जुर्माना! जानिए वजह …

कोरबा. कोरबा में फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग को लेकर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। रूमगरा हवाई पट्टी चौक के पास गुप्ता होटल के नजदीक खुले में फ्लाई ऐश डंप किए जाने की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान टीम ने देखा कि एक साथ कई वाहनों से फ्लाई ऐश डंप की जा रही थी। विभाग के मुताबिक, यह फ्लाई ऐश NTPC लिमिटेड जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से लाई गई थी और इसे नियमों के खिलाफ खुले में डंप किया जा रहा था।
विभाग ने NTPC जमनीपाली के अधिकारियों को तत्काल अवैध डंपिंग रोकने के निर्देश दिए। मौके पर डंप की गई फ्लाई ऐश की मात्रा का भी आकलन किया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने NTPC लिमिटेड जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई है।
विभाग का कहना है कि फ्लाई ऐश का अवैध परिवहन और डंपिंग पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन है। कोरबा में ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।



