CHHATTISGARH POLITICS | मंत्री के भाई ने थामा कांग्रेस का हाथ!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर परिवार और पार्टी की सियासत चर्चा में है। मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई और सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र ढाल दास कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। भूपेश बघेल ने ढाल दास को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
ढाल दास के कांग्रेस में आने के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसकी वजह उनका राजनीतिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवार से जुड़ा होना भी है।
गुरु बालदास का सतनामी समाज में प्रभाव माना जाता है, जबकि उनके छोटे भाई खुशवंत साहब वर्तमान में भाजपा सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में परिवार के वरिष्ठ सदस्य का कांग्रेस में जाना राजनीतिक तौर पर अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।
अब देखना होगा कि ढाल दास के कांग्रेस प्रवेश का सतनामी समाज और प्रदेश की राजनीति पर कितना असर पड़ता है।



