chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | सूरजपुर को मिली नई अपर कलेक्टर!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यप्रदेश की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को प्रतिनियुक्ति पर प्रदेश बुलाया है। उनकी सेवाएं दो साल के लिए छत्तीसगढ़ को सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार, 12 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, वंदना मेहरा अटूट रायसेन की रहने वाली हैं और 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ आने से पहले वे मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव के पद पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

सूरजपुर में मिली नई पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रतिनियुक्ति पर आने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से सूरजपुर जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। आदेश के मुताबिक, वे आगामी आदेश तक इस पद पर काम करेंगी।

उनकी प्रतिनियुक्ति मध्यप्रदेश शासन की सहमति और वहां से तय की गई शर्तों के अधीन की गई है। दो साल के लिए छत्तीसगढ़ आईं वंदना मेहरा अटूट को सूरजपुर में प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के तहत वे जिले में प्रशासनिक कामकाज को किस तरह आगे बढ़ाती हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button