chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | लोक कलाकारों को सरकार देगी सालाना 24 हजार

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत आवेदन मंगाए हैं। नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प, पारंपरिक पाक कला और सौंदर्यकला से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं।

चयनित कलाकारों को हर वित्तीय वर्ष 12 हजार से 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन जरूरी है। आवेदक की सभी स्रोतों से सालाना आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है। आवेदन पंजीकृत डाक से नया रायपुर स्थित संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय के पते पर भेजना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button