chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
HEMCHAND YADAV UNIVERSITY | कुलसचिव गिरफ्तार, वेतन घोटाला!

दुर्ग। दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में वेतन हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से कथित तौर पर 1.49 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया कि महिला कर्मचारी को हर महीने पूरे वेतन की जगह सिर्फ 2,200 रुपये नकद दिए जाते थे, जबकि बाकी रकम कथित तौर पर दबाव बनाकर फोनपे और पेटीएम के जरिए दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कराई जाती थी। विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट, बैंक रिकॉर्ड और यूपीआई ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



