IAS SHRADDHA SHUKLA | रायपुर की बेटी अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं, मिला नया कैडर

रायपुर। रायपुर की बेटी और 2022 बैच की IAS अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर तेलंगाना से मध्यप्रदेश कर दिया गया है। शादी के बाद केंद्र सरकार की कॉमन कैडर पॉलिसी के तहत यह फैसला लिया गया है, जिसकी प्रशासनिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।
श्रद्धा शुक्ला कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की पुत्री हैं। कुछ महीने पहले उनका विवाह मध्यप्रदेश कैडर के IAS अधिकारी ऐश्वर्या वर्मा से हुआ था। इसके बाद दोनों अधिकारियों को एक ही राज्य में सेवा देने का अवसर मिले, इसके लिए श्रद्धा ने मध्यप्रदेश कैडर का विकल्प चुना।
केंद्र सरकार की कॉमन कैडर नीति के तहत उनके अनुरोध को मंजूरी मिली और अब उनका कैडर तेलंगाना से बदलकर मध्यप्रदेश कर दिया गया है।
अखिल भारतीय सेवाओं में यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि पति-पत्नी दोनों अधिकारी यथासंभव एक ही राज्य में अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। श्रद्धा शुक्ला के कैडर परिवर्तन को लेकर रायपुर से लेकर प्रशासनिक हलकों तक चर्चा तेज है।



