hindi newsनेशनल
INDIA USERS BLOCKED | अचानक बंद हुआ WhatsApp? तो पढ़ें ये खबर …

रायपुर डेस्क। भारत समेत कई देशों में हजारों WhatsApp यूजर्स के अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए ‘Account in Review’ में डाल दिए गए। इसके बाद मैसेजिंग और कॉलिंग जैसी सभी सुविधाएं बंद हो गईं। यूजर्स की शिकायतों के बाद WhatsApp ने माना कि सिक्योरिटी जांच के दौरान कभी-कभी गलती हो जाती है और इसे जल्द ठीक किया जाएगा।
कंपनी के मुताबिक, यह प्रक्रिया संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिए अपनाई जाती है। अगर किसी यूजर ने नियमों का उल्लंघन नहीं किया है, तो जांच पूरी होने के बाद अकाउंट दोबारा चालू हो जाएगा। इस बीच यूजर्स स्क्रीन पर दिए गए अपील विकल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



