chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING | फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट!

 

रायपुर। रायपुर के उरला स्थित बेन्द्री की थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार को जोरदार ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुए धमाके में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कई मजदूरों के लापता होने की भी आशंका है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के काफी देर बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों, घायलों और लापता मजदूरों की संख्या को लेकर प्रशासन की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button