chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

PM AWAS DEBATE | आंकड़ों पर भिड़े विजय-भूपेश, कौन पड़ा भारी?

 

रायपुर. रायपुर प्रेस क्लब में आज छत्तीसगढ़ की सियासत का बड़ा आमना-सामना देखने को मिला। PM आवास के आंकड़ों को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा और पूर्व CM भूपेश बघेल पहली बार एक ही मंच पर आमने-सामने बैठे और करीब 80 मिनट तक बहस चली।

बहस में दोनों नेताओं ने अपने-अपने आंकड़े पेश किए। विजय शर्मा ने दावा किया कि केंद्र ने छत्तीसगढ़ में 17 लाख 75 हजार PM आवास पूरे किए हैं और 2025-26 में प्रदेश ने देश में सबसे ज्यादा PM आवास बनाए। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब 3 लाख आवास पूरे होने का दावा किया और कहा कि भाजपा सरकार ने ढाई साल में 16 हजार करोड़ रुपए खर्च किए।

वहीं भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में करीब 6.97 लाख आवास स्वीकृत किए जाने का दावा किया। उन्होंने कोरोना काल में केंद्र से राशि नहीं मिलने और PM आवास का पोर्टल बंद होने का आरोप लगाया। इस पर विजय शर्मा ने पोर्टल बंद होने की बात को गलत बताया।

बहस के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखे सवाल-जवाब भी हुए। विजय शर्मा ने भूपेश बघेल से कहा कि लोगों को बरगलाने की कोशिश न करें और आंकड़ों की गणना सही होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भूपेश सरकार ने गरीबों के आवास रोके।

उधर, भूपेश बघेल ने कहा कि सही क्या है, पत्रकार खुद जांच कर लेंगे कि कौन सच बोल रहा है। बहस के बाद बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विजय शर्मा पर तंज भी कसा।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब में अव्यवस्था को लेकर कुछ पत्रकारों ने भी नाराजगी जताई। वहीं कांग्रेस नेता शैलेश त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को अंदर जाने दिया गया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button