RAIPUR BREAKING | सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की जेल, अब आगे क्या होगा?

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को आठ दिन की CBI पूछताछ के बाद गुरुवार, 12 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। CBI की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट ने उसे सात दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अब सौरभ 19 नवंबर तक रायपुर केंद्रीय जेल में रहेगा।
दिल्ली में पूछताछ के दौरान CBI का मुख्य फोकस महादेव सट्टा नेटवर्क की पूरी कार्यप्रणाली समझने पर रहा। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क को कैसे खड़ा किया गया, इसमें किन लोगों ने निवेश किया और अलग-अलग पैनलों के जरिए सट्टे का कारोबार कैसे संचालित होता था।
जांच में कथित संरक्षण और पैसों के लेनदेन का एंगल भी अहम माना जा रहा है। CBI खास तौर पर प्रोटेक्शन मनी की पड़ताल कर रही है। एजेंसी यह जानना चाहती है कि कथित तौर पर वसूली गई रकम किन लोगों तक पहुंची और इसका दायरा सिर्फ छत्तीसगढ़ तक सीमित था या दूसरे राज्यों तक भी फैला हुआ था।
अब सौरभ के जेल जाने के बाद जांच की अगली दिशा पर नजर रहेगी। CBI नेटवर्क से जुड़े निवेश, पैनल संचालन और पैसों के लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस मामले में आगे की जांच से कई और अहम खुलासे होने की संभावना है।



