chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR POLICE TRANSFER | 7 इंस्पेक्टरों का तबादला …

 

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में 7 निरीक्षकों का बड़ा तबादला किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

आदेश के मुताबिक राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजेश कुमार मराई को टिकरापारा थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।

अर्चना धुरंधर को प्रभारी महिला थाना से हटाकर आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजश्री मौर्य को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।

इसी तरह कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी जिविशा से थाना प्रभारी गोलबाजार, आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात और धीरेन्द्र कुमार तिवारी को रक्षित आरक्षी केंद्र से प्रभारी जिविशा पदस्थ किया गया है।

तबादले की पूरी लिस्ट –

राजेश कुमार सिंह – टिकरापारा थाना प्रभारी
राजेश कुमार मराई – रक्षित आरक्षी केंद्र
अर्चना धुरंधर – आजाद चौक थाना प्रभारी
राजश्री मौर्य – प्रभारी महिला थाना
कृष्ण कुमार साहू – गोलबाजार थाना प्रभारी
आनंद सोनी – यातायात
धीरेन्द्र कुमार तिवारी – प्रभारी जिविशा

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button