chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR POOL PARTY | रायपुर में फिर वायरल पूल पार्टी पोस्टर

 

रायपुर। राजधानी में एक बार फिर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पोस्टर में ₹4,999 एंट्री फीस लेकर सीक्रेट लोकेशन पर पार्टी कराने का दावा किया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह आयोजन असली है या सिर्फ सोशल मीडिया स्टंट?

पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन, लिमिटेड एंट्री और पेमेंट के बाद ही लोकेशन शेयर करने जैसी बातें लिखी गई हैं। पोस्टर वायरल होते ही रायपुर पुलिस हरकत में आ गई है।

पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, आयोजकों और पोस्टर की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अगर ऐसा कोई आयोजन प्रस्तावित है तो उसके लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है या नहीं।

उधर, बजरंग दल ने भी इस कथित आयोजन पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि ऐसी पार्टी आयोजित की गई तो विरोध किया जाएगा। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वायरल पोस्टर की सच्चाई सामने आएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button