chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR SMART CITY SCAM | ED का बड़ा खुलासा, करोड़ों विदेश भेजे गए

 

रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी में 500 करोड़ का ठेका दिलाने का झांसा देकर दिल्ली के कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में ED ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने सिर्फ 3.40 करोड़ रुपये लौटाए, जबकि बाकी 11.60 करोड़ रुपये शेल कंपनियों के जरिए दुबई, हांगकांग, चीन और सिंगापुर भेज दिए।

ED की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर कारोबारी को झांसे में लिया और रकम अलग-अलग फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कराई। जांच में एक अन्य कारोबारी से भी इसी तरह की ठगी के सबूत मिले हैं। फिलहाल आरोपी रिमांड पर है और एजेंसी मनी ट्रेल की जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button