chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

SAI STATEMENT | आदिवासी वोट बैंक पर CM साय का कांग्रेस को घेरा

 

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और मुरिया दरबार की तैयारियों को लेकर छिड़ी सियासत के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, इसी वजह से समाज ने उससे दूरी बना ली।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में सवाल उठाया कि करीब 55-60 साल तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस बताए कि उसने जनजातीय समाज के जीवन में वास्तविक बदलाव के लिए क्या किया? यह प्रतिक्रिया राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान प्रशासनिक तैयारियों को कांग्रेस की ओर से ‘प्रशासनिक दखलंदाजी’ बताए जाने पर आई।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार और विकास को प्राथमिकता दे रही है। छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न योजनाओं और विकास प्राधिकरणों के जरिए आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

बस्तर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। उनके मुताबिक, पहले भय और हिंसा से प्रभावित रहे इलाकों में अब सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और रोजगार के अवसर पहुंच रहे हैं। दूरस्थ गांव भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जनजातीय समाज जागरूक है और वह देख रहा है कि किसने उसके नाम पर राजनीति की और किसने जमीन पर काम किया। उनके इस बयान से बस्तर में आदिवासी समाज के विकास और राजनीतिक श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच सियासी बहस तेज होने के संकेत हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button