chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़राजनीती

SMRITI IRANI CG VISIT | स्मृति ईरानी की 9 घंटे की बैठक …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे के बीच संगठन की राजनीति तेज हो गई है। 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने स्वागत में पोस्टर नहीं लगाने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, युवा मोर्चा की प्रस्तावित बड़ी रैली भी रद्द कर दी गई।

9 घंटे तक चली मैराथन बैठक

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में स्मृति ईरानी ने करीब 9 घंटे तक बैठकें कीं। इनमें प्रदेश पदाधिकारी, महामंत्री, संभाग और जिला प्रभारी, पूर्व सांसद-विधायक तथा निगम-मंडल और बोर्ड-आयोगों के अध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक में 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने पूर्व सांसदों और विधायकों से पूछा कि आगामी चुनाव में पार्टी दोबारा सरकार कैसे बनाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कुछ मंत्रियों को लेकर शिकायतें भी उनके सामने रखी गईं।

संगठन और सरकार को दिए ये निर्देश

स्मृति ईरानी ने नेताओं से एकजुट होकर काम करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने, संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इसके बाद स्मृति ईरानी अभनपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री साय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

अब इस दौरे के दौरान हुई बैठकों और 2028 की तैयारी को लेकर बीजेपी के भीतर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button